Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
18-Aug-2021 02:07 PM
DESK : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष को पुलिस द्वारा लाठी-डंडे से पीटे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद एसएसपी ने थानेदार और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
घटना यूपी के अलीगढ़ की है. जानकारी के अनुसार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह का गांव में विवाद हो गया था जिसके बाद दोनों ही पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई. पुलिस लड़ने वाले दोनों ही पक्ष के लोगों को थाने में ले आई जिसके बाद उन लोगों को छुड़ाने पहुंचे दिगंबर सिंह के साथ चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों ने मारपीट कर दी. इसके बाद जैसे ही इस घटना की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई, उन्होंने हंगामा करते हुए थाने का घेराव कर दिया.
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंच गए. तब मंडल अध्यक्ष को थाने से छोड़ा गया. इस पूरे घटनाक्रम से एसएसपी को अवगत कराया गया जिसके बाद उनके स्तर से ये कार्रवाई की गई है. मामले की जानकारी देते हुए एसपी शुभम पटेल ने बताया कि अतरौली थाना इलाके के एक गांव में दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई थी जिसके बाद सूचना पर पुलिस गई थी. दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई थी. उसके बाद ये बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज जिरौली धूम सिंह सचिन कुमार और दो सिपाही संदीप और नाहर सिंह ने दिगंबर सिंह के साथ मारपीट और अभद्रता की है.
एसपी ने आगे बताया कि मामले में प्रारंभिक रूप से एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच एसएसपी कलानिधि नैथानी ने उन्हें सौंपी है. जल्द ही रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी.