Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
04-Oct-2019 09:35 AM
PATNA : पटना में 16 आईओ को दीघा थाने से जुड़े मुकदमे का चार्ज नहीं देना महंगा पड़ा है. एसएसपी गरिमा मलिक के आदेश के बाद 16 दारोगा और जमादार पर दीघा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
बताया जाता है कि हाल के वर्षों में थानों और जिलों से ट्रांसफर होने के बाद आईओ ने चार्ज नहीं सौंपा, जिसके कारण कई मामले लंबित पड़े हैं और अभी तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं हो पाया है. इस वजह से अभी तक पीड़ितो को न्याय नहीं मिल पाया है. इसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी गरिमा मलिक ने सभी थानों में लंबित मुकदमों की समीक्षा की थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
कुछ समय पहले एसएसपी ने सभी थानों में लंबित मामले की समीक्षा की थी और लंबित मामले के आईओ को जल्द केस का चार्ज सौपने का आदेश दिया था, जिसके बाद भी संबंधित आईओ ने केस का चार्ज नहीं सौंपा. इस बाबत एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि केस का चार्ज नहीं सौंपने वाले आईओ के खिलाफ पहली बार FIR दीघा थाने में दर्ज की गई है. अन्य थानों से जुड़े मामले में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.