BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
25-Jan-2024 07:04 AM
By First Bihar
DESK : सरयू तट पर राम मंदिर निर्माण के संकल्प की पूर्ति के लिए आयोजित श्रीराम नाम संकीर्तन महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को होगी। नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारम्भ 17 जनवरी को हुआ था। इस महायज्ञ में 1008 कीर्तन कुंजों में नेपाल से आए 21 हजार नाम जापक संकीर्तन कर रहे हैं। इसके साथ ही यहां छह सौ से अधिक दम्पति श्रीराम नाम यज्ञ में आहुतियां भी दे रहे हैं। 1008 शिवलिंग स्थापित कर प्रतिदिन रुद्राभिषेक का भी अनुष्ठान चल रहा था।
ऐसे में अब इस महायज्ञ के आयोजक ने बताया कि उनके गुरुदेव श्रीराम नाम यज्ञ के प्रति समर्पित थे। उन्होंने अयोध्या में तीन बार इस महायज्ञ का आयोजन किया था। उसी कड़ी में दूसरी बार यह आयोजन उनके द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से लोक कल्याण के साथ देश में शांति स्थापित होगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इस मौके पर उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में हंसराज दास ऊर्फ नागा बाबा के नाम का ऐलान किया और कंठी चादर भेंट कर आशीर्वाद भी दिया।
वहीं, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के कई सदस्य फरवरी के पहले सप्ताह में नव-निर्मित राम मंदिर में पूजा करने के लिए अयोध्या धाम जाएंगे। एक अधिकारी के अनुसार यह दौरा पांच फरवरी को हो सकता है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ-साथ राज्य के विधायकों और लोकसभा सांसदों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए ले जाने की योजना बना रहे हैं।
उधर, इस महायज्ञ में निर्वाणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के निवर्तमान महंत धर्मदास, महंत सूरज दास, महंत परशुराम दास, महंत सीताराम दास त्यागी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व भाजपा के अन्य नेताओं ने भी उत्तराधिकारी महंत को शुभकामना दी। इस महायज्ञ में पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी हिस्सा लिया था।