ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सृजन घोटाला : 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, भागलपुर में हुआ था अरबों...

सृजन घोटाला : 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, भागलपुर में हुआ था अरबों का घोटाला

05-Jan-2020 08:40 AM

PATNA : भागलपुर में हुए सृजन घोटाले के मामले में सीबीआई में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। अरबों रुपए के सृजन घोटाले से जुड़े दो मामलों में इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। सीबीआई की तरफ से यह चार्जशीट पटना के विशेष न्यायाधीश अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार की अदालत में दाखिल की गई है हालांकि इसमें भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा है जुड़ी होने के कारण इसे विशेष न्यायाधीश गीता गुप्ता की अदालत को सौंप दिया गया। 


सीबीआई की तरफ से जिस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है उसका केस भागलपुर के कोतवाली थाने में साल 2017 में दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि सीबीआई ने 2018 में सृजन घोटाले की जांच शुरू की थी। जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है उन पर आरोप है कि वर्ष 2007 से 2010 के बीच सरकारी योजनाओं की लगभग 10 करोड़ से ज्यादा की राशि गलत तरीके से निकाल ली। 


सृजन संस्था की प्रबंधक सरिता झा, कोऑपरेटिव विभाग के अध्यक्ष सतीश कुमार झा, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्लर्क अजय कुमार पांडे और शाखा प्रबंधक नवीन कुमार साहा, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुरजीत राहा और सहायक प्रबंधक हरेकृष्ण अदक इस घोटाले के आरोपी हैं।