Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
26-Dec-2023 09:54 AM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में महिला की मौत के बाद पायलट ने फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया और बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया। महिला अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।
फ्लाइट के वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद महिला को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक 85 वर्षीय कलावती देवी स्पाइसजेट के विमान एसजी 116 में अपने पोते के साथ मुंबई जाने के लिए सवार हुई थीं। विमान ने उड़ान भरी और जब फ्लाइट हवा में थी तभी कलावती देवी की तबीतय बिगड़ने लगी। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने वाराणसी एटीसी से संपर्क साधा।
वाराणसी एटीसी से अनुमति मिलने के बाद पायलट ने फ्लाइट को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया। फ्लाइट की सोमवार की शाम करीब 6 बजे बाबातपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। बाद में करीब साढ़े सात बजे फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।