ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

पीएम नरेंद्र मोदी के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, चप्पे चप्पे पर है SPG की नजर

09-Sep-2019 02:04 PM

By 17

DESK: 12 सितंबर को PM नरेन्द्र मोदी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही मोदी कई अन्य सौगातें भी झारखंड को देने वाले हैं. 12 सितंबर को प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से धुर्वा स्थित कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग से जाएंगे. 12 सितंबर को PM के  रांची आगमन को लेकर एसपीजी की टीम ने अपने हाथों में सुरक्षा की कमान ले ली है. कार्यक्रम स्थल के आस-पास एसपीजी की टीम कड़ी नजर रखेगी. SPG के कमांडो काफी ट्रेन्ड होते हैं और उनकी टीम में बम निरोधक विशेषज्ञ, स्नापर्स शामिल रहते हैं. एसपीजी के कमांडो मॉडर्न रायफल्स से लैस होते हैं. इनके पास खास चश्मा भी होता है जिससे रात में भी ये आसानी से देख सकते हैं. मोदी की सुरक्षा के लिए 8 आईपीएस, 54 डीएसपी रैंक के अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सुरक्षा में कोई गलती न हो, इस पर खास नजर है. इसके लिए 123 इंस्पेक्टर, 656 सब इंस्पेक्टर और 6 हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है.