कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
18-Nov-2020 09:59 AM
By Tahsin Ali
PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां एसपी विशाल शर्मा के निर्देश पर पूर्णिया में दो थानाध्यक्षों पर गाज गिरी है. कार्य में लापरवाही बरतने, मनमानेपन, अनुशासनहीनता और वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.
बता दें कि मरंगा थाने के थानाध्यक्ष मदन कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक कसबा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के खिलाफ गंभीर अपराध की घटना घटित होने की सूचना वरीय पदाधिकारी को नहीं देने और गैर पेशेवर आचरण एवं अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है.
इस निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र पूर्णिया में होगा. मामले पर एसपी ने कहा कि दोनों थानाध्यक्षों पर अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेश के उल्लंघन समेत और भी कई आरोप हैं इसलिए दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.