ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / SP के घर में भीषण चोरी, IPS मैडम के उड़ गए होश

SP के घर में भीषण चोरी, IPS मैडम के उड़ गए होश

18-Feb-2020 01:18 PM

PURNIYA : जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. आम आदमी की बात तो छोड़िए चोरों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए पुलिस अधिकारी के घर को ही निशाना बना डाला. खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी के पूर्णिया स्थित घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. 

घटना सोमवार की है. बताया जा रहा है कि खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी का पैतृक आवास मधुबनी टीओपी इलाके के सिपाही टोला में है. घर की देखभाल केयर टेकर करता है. जब घर का केयर टेकर संतोष कुमार नाश्ता करने घर से बाहर गया हुआ था तभी चोरों ने घर के पीछे की ग्रिल की कुंडी तोड़ दी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. 

नाश्ता करने के बाद जब केयर टेकर वहां से लौटा तो देखा कि घर के पीछे का ग्रिल खुला हुआ था और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. जिसकी सूचना उसने एसपी मीनू कुमारी को दी. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मीनू कुमारी अपने घर पहुंचीं. एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि विगत तीन माह से उनके सास-ससुर घर पर नहीं थे. चोरों ने उनका कोई निजी सामान चोरी नहीं किया है. लेकिन, उनकी सास के जेवर और नकदी की चोरी हुई है. हालांकि एसपी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने की चोरी हुई है. पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है, जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे.