Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
22-May-2020 06:16 PM
PATNA : कोरोना संकट को लेकर रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से विपक्षी दलों की बुलाई गई. बैठक में तेजस्वी यादव आज गुस्से में नजर आए. दरअसल तेजस्वी यादव का गुस्सा सरकार के खिलाफ था. केंद्र और राज्य सरकार के रवैए से नाराज नेता प्रतिपक्ष ने सोनिया सहित 21 अन्य दलों के नेताओं के सामने यह कह डाला कि बिहारियों को बीमारी कहा जा रहा है. क्वॉरेंटाइन सेंटर में उनके साथ ज्यादती हो रही है और बिहार में वापस आने पर उन्हें बीमारी लाने वाले के तौर पर गाली सुनना पड़ रहा है.
तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी के सामने दो टूक कह दिया कि विपक्ष केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने में विफल रहा है. तेजस्वी ने कहा कि हमें एकजुटता दिखाते हुए सरकार की नाकामियों को प्रचारित करना होगा. केंद्र सरकार से लोगों की नाराजगी बढ़ी हुई है. लेकिन हम उस की नाकामियों को सामने नहीं ला पा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि यूपीए सरकार की उपलब्धियां भी हमें गिनानी होगी. जिनमें मनरेगा जैसी योजना प्रमुख है. आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आना बेहद मुश्किल है. क्योंकि देश के अलग-अलग राज्यों में काम करने वाले बिहारी मजदूर अब वापस जाने को तैयार नहीं है.
तेजस्वी ने सोनिया गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं के सामने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी लगातार प्रवासियों के संपर्क में है. क्वॉरेंटाइन सेंटर से लेकर वहां से बाहर निकलकर घर पहुंचे प्रवासियों तक कार्यकर्ता संपर्क बनाकर रखे हुए हैं. इन प्रवासी मजदूरों का साफ तौर पर कहना है कि वह बिहार छोड़कर अब वापस नहीं जाने वाले है. ऐसे में इन प्रवासी के बिहार में रहने से देश के अन्य राज्यों में कल कारखाने कैसे चलेंगे. इस पर भी बड़ा संकट है ताकि हमें श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलाव का खुलकर विरोध करना होगा.