ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Home / news / कांग्रेस वर्किंग कमिटी का बड़ा फैसला, सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं

कांग्रेस वर्किंग कमिटी का बड़ा फैसला, सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं

11-Aug-2019 12:41 PM

By 5

DELHI : बड़ी खबर कांग्रेस के अंदर से निकल कर सामने आ रही है जहां कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी के नेताओं ने बहुत कोशिश की लेकिन राहुल गांधी नहीं माने.आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाने का फैसला ले लिया गया है. शनिवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक वर्किंग कमेटी की बैठक में संगठन को पांच अलग-अलग जोन में बांटकर उससे फीडबैक ली गई। उसके बाद पार्टी ने सोनिया के नाम पर मुहर लगा दी। आपको बता दें की कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में दोपहर के वक़्त कोई फैसला नहीं हुआ उसके बाद दूसरी बार रात 8 बजे से बैठक बुलाई गई। इसमें सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एके एंटोनी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे। राहुल गांधी को मनाने की सारी कोशिशें फेल होने के बाद आखिरकार सोनिया को संकट के दौर में एक बार फिर से पार्टी ने तारणहार की भूमिका दी है।