BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
12-May-2023 08:54 PM
By Tahsin Ali
SUPAUL: सोशल मीडिया पर वायरल हुए छात्र विराज को पनोरमा ग्रुप ने गोद ले लिया हैं। सुपौल के छातापुर मुख्यालय के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर वैशाली जिला के दयालपुर तारा के वायरल हुए छात्र विराज की पढ़ाई का सारा खर्च पनोरमा ग्रुप की तरफ से उठाने की बात कही।
संजीव मिश्रा ने बताया कि बिहार के आर्यभट्ट, चाणक्य, गौतम बुद्ध, सीखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह, ललित नारायण मिश्र की धरती रही है। यहां एक से बढ़कर एक विद्वान पंडित और शिक्षाविद् ने जन्म लिया है। जिनका इतिहास भी काफी पुराना रहा हैं। बिहार के बच्चों में प्रतिभा कि भी कोई कमी नही हैं वो चाहे जिस विधा में हो शिक्षा ,खेल समेत अन्य चीजों में बिहारी बच्चे हमेशा से अपना लोहा देश विदेशों में मनवाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल विराज नामक छात्र भी तेज-तर्रार लगनशील और मेहनती हैं। बस इनको ऊंचे उड़ान भरने की जरूरत हैं इसके लिए इन्हें जरूरत हैं इनके हौंसले को पंख देने की।
उन्होंने कहा कि बिहार में विराज जैसे कई प्रतिभावान मेधावी छात्र हैं जो पढ़ने के लिए और राष्ट्र सेवा करने के लिए ललायित तो रहते हैं लेकिन वे आर्थिक समस्याओं के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे मेधावी छात्रों को राज्य सरकार पढ़ाई के लिए मदद करे। संजीव मिश्रा ने कहा कि विराज के प्रतिभा व पढ़ाई के प्रति लगनशीलता को देखते हुए पनोरमा ग्रुप ने निर्णय लिया कि उसे पनोरमा फाउडेंशन की तरफ से सीबीएसई पैटर्न पर आधारित पनोरमा पब्लिक स्कूल में दाखिला कर दसवीं तक की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, बबिता मिश्रा, वायरल बॉय विराज के साथ उनके माता-पिता और पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, मो. तौसिफ हुसैन, छोटन मोदक, नीतीश मिश्रा, राहुल झा, गुलजारी मिश्रा, जेपी, महेश, जायरा प्रवीण, सरफराज खान, सोभना, वंदना, शिम्मी, पायल, प्रियंका, अलिशा समेत पनोरमा पब्लिक स्कूल के अन्य कर्मी मौजूद रहे।