ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
06-Jul-2022 01:14 PM
By tahsin
PURNEA: बिहार में भले ही पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसका विकल्प भी लोगों ने खोज निकाला है। शराब की जगह अब लोग स्मैक, गांजा, चरस, सुलेशन जैसे कई नशे का शिकार हो रहे हैं। नशे की लत के कारण बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। आलम यह है कि नशे ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया है।
यह हम नहीं कह रहे बल्कि पूर्णिया की इस घटना से पता चलता है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी नया टोला का है। जहां छोटे भाई को स्मैक पीने से मना करना बड़े भाई भारी पड़ गया। छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई का गला रेत डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सिर्फ इतना था कि बड़े भाई ने छोटे भाई को स्मैक पीने से मना कर दिया था। घायल बड़े भाई की पहचान दुखु शर्मा के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में घायल दुखु शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई वीरू शर्मा को स्मैक, गांजा जैसे नशे की लत लग गई थी। जिसके लिए वह उसे मना करता था । स्मैक पीने के लिए पैसा नहीं रहता तो अपने ही घर के साथ-साथ आसपास के घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम देता था। ऐसा करने से जो भी उसे मना करता है उससे व झगड़ने लगता था और मारपीट करने लगता था।
दो दिन पहले भी उसके पास स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं थे तब उसने घर में ही चोरी की। जब उसे बड़े भाई ने मना किया गया तो गालीगलौज करने लगा। देर रात जब खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में दुखु शर्मा सो रहे थे तब रात के करीब 11 बजे छोटा भाई चाकू लेकर पहुंचा और बड़े भाई का गला रेत डाला। गंभीर रूप से घायल दुखु शर्मा को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है वही आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।