ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / SKMCH में बढ़ रही चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या, एक दर्जन...

SKMCH में बढ़ रही चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या, एक दर्जन बच्चों का चल रहा इलाज

18-Apr-2023 03:46 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार में बच्चों के लिए काल बना चमकी बुखार का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फरपुर के SKMCH में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई गयी। फिलहाल एक दर्जन बच्चों का यहां चल रहा है। बता दें कि इस साल चमकी बुखार का पहला केस मोतिहारी में सामने आया था। मोतिहारी से बच्चे को 16 जनवरी को एसकेएमसीएच लाया गया था। जहां बच्चे का इलाज शुरू किया गया था। जिसके बाद तीन महीने के भीतर चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है।


एसकेएमसीएच के आंकड़ों की माने तो अब तक मोतिहारी से सीतामढ़ी से एक और मुजफ्फरपुर से 10 केस सामने आए हैं लेकिन सबसे अच्छी बात है कि 12 बच्चे ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं अब तक इस बीमारी से किसी भी मासूम की जान नहीं गई है लेकिन जिस तरह से प्रचंड धूप और गर्मी पर रही है उससे काफी ज्यादा बच्चों का ख्याल रखना जरूरी है।


पूर्व के वर्षों के बाद करें तो जैसे-जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप धारण करती है वैसे वैसे यह बीमारी बच्चों में तेजी से होने लगता है जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने बच्चों का अच्छे से देखभाल कर सकें और तेज धूप में बाहर नहीं निकलने दे साथ ही साथ कोई जूठा फल ग्रामीण इलाकों के बगीचे से ना खाएं।


 विगत कई वर्षों की बात करें तो यह बीमारी ने मुजफ्फरपुर ही नहीं उत्तर बिहार के कई जिलों के घर के किलकारी को हमेशा हमेशा के लिए बंद कर चुका है सैकड़ों बच्चे इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस इलाज स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं ढूंढ पाई कि आखिर इस बीमारी को जड़ से कैसे खत्म कर दिया जाए लोगों के अंदर जागरूकता पैदा कर थोड़ी राहत इस बीमारी से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने जरूर कर दी है जरूरत है।


इस बीमारी के लक्षणों और समाधान को ध्यान देने की जिससे घर के अंदर मासूम सुरक्षित रहे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लगातार आम जनों से यह अपील भी करती है कि अगर इस मौसम में आपके मासूम बच्चे को बुखार हो या फिर तबीयत किसी कारण से बिगड़े तो बिना किसी देरी के अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाए और समुचित इलाज करें जरूरत है।


 सभी लोग अपने अपने घरों के मासूम बच्चे पर विशेष ध्यान दें । आपको बताते चलें कि मौसम विभाग के द्वारा यह अनुमान भी लगाया गया है कि हाल के सप्ताह में इस तपिस भरी धूप और गर्मी से निजात नहीं मिलने जा रही है ऐसे में अपने मासूम का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।