ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सीतामढ़ी एमएलसी रेखा कुमारी की कार दुर्घटनाग्रस्त, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

सीतामढ़ी एमएलसी रेखा कुमारी की कार दुर्घटनाग्रस्त, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

18-Dec-2022 06:31 PM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तुर्की ओपी इलाके में सीतामढ़ी की एमएलसी रेखा कुमारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार कार में एमएलसी रेखा कुमारी के साथ-साथ ड्राइवर और 2 गार्ड मौजूद थे जिन्हें आंशिक चोटे आई हैं। मुजफ्फरपुर में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयी। सीतामढ़ी की एमएलसी की गाड़ी बीच सड़क पर पलट गयी। इस हादसे एमएलसी रेखा कुमारी बाल- बाल बच गयी।


बताया जाता है कि सीतामढ़ी की एमएलसी रेखा कुमारी की गाड़ी गुजर रही थी तभी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से बचने में उनकी भी गाड़ी सड़क पर पलट गयी। उन्हें भी हल्की चोटें आई है। साथ ही गाड़ियों में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना पटना-मुजफ्फरपुर मार्ग के तुर्की में हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


घटनास्थल पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी तरह एमएलसी को गाड़ी से  बाहर निकाला गया। जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को जब्त किया गया।


सीतामढ़ी एमएलसी रेखा कुमारी पटना से आ रही थी। इसी दौरान तुर्की के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से बचने के चक्कर में उनकी गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। वहीं पीछे से आ रही एक अन्य वाहन भी टकरा गई। इस सड़क हादसे में 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।