NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
19-Nov-2019 03:20 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की. मामूली से विवाद को लेकर पति ने पत्नी का गला धारदार हथियार से रेत दिया. हालांकि इस दौरान महिला की जान बाल-बाल बची. जख्मी हालत में महिला को अपने मायके भागकर जान बचानी पड़ी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के रुन्नीसैदपुर थाना इलाके की है. जहां खोपी गांव की है. जहां घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की. सनकी पति ने धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला की पहचान इंदु देवी के रूप में की गई है. पीड़ित पत्नी ने अपने पति मुकेश राम के ऊपर मामला दर्ज कराया है. पीड़ित इंदु देवी ने बताया कि उसका पति शुरू से ही उसके साथ मारपीट करता है. वह हमेशा जान से मारने की धमकी देता था. महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं. मामूली सी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. इस दौरान आरोपी पति ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया.
पीड़ित महिला ने सीतामढ़ी महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी पति मुकेश राम की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.