छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
13-Jan-2021 09:18 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हथियार के बल पर अपराधी 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. बदमाशों ने घटनास्थल पर फायरिंग भी की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना इलाके की है, जहां गाढा चौक के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से 3 लाख रुपये की लूट हुई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि सीएसपी संचालक राम ईश्वर कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा से 3 लाख रुपये लेकर जा रहे थे. इसी दौरान हथियार से लैस अपराधियों ने उन पर गोली फायरिंग की और 3 लाख रुपये लूटक्र फरार हो गए.
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं गोली राम ईश्वर कुमार को छूते हुए निकल गई. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक प्रतिदिन मेन ब्रांच में पैसा निकालने और जमा करने आते थे. आज भी मेन ब्रांच से पैसे निकाल कर जैसे ही निकले अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. हालांकि इस फायरिंग की घटना में गोली उन्हें नहीं लगी है.