पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
01-Dec-2019 04:03 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने एक चिमनी मालिक को धमका कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपराधियों ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है. पीड़ित चिमनी मालिक मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां संग्राम फंदह गांव में एक चिमनी मालिक से बदमाशों ने 10 लाख की रंगदारी की मांग की. वार्ड नंबर 12 के रहने वाले चिमनी मालिक महेश महतो को धमकाया गया है. हाथ से लिखा पर्चा चिमनी के मेन गेट पर चस्पा कर रंगदारी मांगी गई है. वारदात के बाद चिमनी मालिक और मजदूरों में दहशत है.
वारदात को लेकर रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद चिमनी मालिक महेश महतो और उनके पार्टनर शैलेश कुमार से पूछताछ की गई है. पुलिस धमकी भरा पत्र को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.