पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
19-Jan-2020 02:51 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सिपाही के सुसाइड मामले में खुलासा हुआ है कि उसने पहले पत्नी को एके 47 से गोली मारी थी. उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली. सिपाही ने खूनी खेल अपने सर्विस राइफल एके 47 से खेला. जब ड्यूटी पर नहीं गया तो साथी सिपाही उसके घर पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ. यह घटना सीतामढ़ी के डुमरा पुलिस लाइन के पास की है.
6 माह पहले हुई थी शादी
सहरसा का रहने वाला क्यूआरटी जवान चंद्र भूषण और वाइफ मधु की शादी 6 माह पहले हुई थी. शादी के बाद दोनों पुलिस लाइन के पास किराए के एक के मकान में रहते थे, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि चंद्र भूषण ने पत्नी को गोली चार बजे सुबह में ही मार दी और खुद को भी शूट कर लिया.
कई अधिकारी जांच के लिए पहुंचे
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अनिल कुमार, मुजफ्फरपुर एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए. एसपी ने फॉरेंसिक जांच टीम को पटना से बुलाने का आदेश दिया है. जिसके बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा. सुबह ड्यूटी के लिए जवान को उठाने के लिए पहुंचे तो क्यूआरटी जवान को दरवाजा बंद मिला और काफी शोर के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो जवानों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर देखा तो दोनों का शव पड़ा था. जिसे बाद तुरंत इसकी सूचना एसपी समेत आला अधिकारियों को दी गई. फिहलाल जिला पुलिस उक्त मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.