ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

सिपारा के प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई जारी, एक दो दिनों में सब कुछ हो जाएगा सामान्य- प्रोडक्शन मैनेजर

19-Apr-2021 02:51 PM

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कई मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। बिहार में अचानक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी आ गयी है। पटना के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से मचे हाहाकार के बाद सरकार की नींद खुली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आश्वासन दिया था कि बिहार में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।  फिलहाल पटना में तीन ऑक्सीजन प्लांट है जहां विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। इसमें से एक पटना के सिपारा स्थित उषा एयर प्रोडक्शन है जिसका जायजा हमारे संवाददाता अस्मित ने लिया। उषा एयर प्रोडक्शन के मैनेजर से जब इस संबंध में बात की गई तब उन्होंने बताया कि प्लांट से जिस तरह से सप्लाई की जा रही है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि एक दो दिनों में सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।   

  

पटना के सिपारा स्थित उषा एयर प्रोडक्शन के मैनेजर ने बताया कि 3 ट्रक मेटेरियल प्लांट में लाया गया है जिससे उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल तक हालत सामान्य हो जाएंगे क्यों कि लगातार प्रोडक्शन किया जा रहा है। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई किया जा रहा है एक दो दिनों में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। 


वही प्लांट के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़ के संबंध में जब हमारे संवाददाता अस्मित ने उषा एयर प्रोडक्शन के मैनेजर से बात की तब उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट की देखरेख में ऑक्सीजन प्लांट से विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भेजी जा रही है जबकि प्राइवेट हॉस्पिटल में वेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। वेंडर को अभी आपूर्ति नहीं होने से लोग प्लांट के गेट पर आ पहुंचे है। फिलहाल डीसीसी के ऑर्डर के बाद मजिस्ट्रेट के द्वारा सप्लाई की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बोकारो से एक टैंक रॉ मेटेरियल लाया गया है जबकि दो गाड़ी और बोकारो से भेजी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि एक दो दिनों में सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। अब ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए बिहार के लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।