ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय

Home / news / सिपाही भर्ती परीक्षा में चार फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, दूसरे की जगह पर दे...

सिपाही भर्ती परीक्षा में चार फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, दूसरे की जगह पर दे रहे थे एग्जाम

15-Nov-2021 06:35 PM

PATNA:पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC)की ओर से आयोजित चालक-सिपाही दक्षता परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में चार फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है. पकड़े जाने के बाद फर्जी अभ्यर्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. 


जानकारी के अनुसार, ये सभी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आए थे. जब फोटो और बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान मैच किया गया तो मिसमैच होने पर इनका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपितों में भोजपुर का निर्भय कुमार, भागलपुर का दीपक कुमार, प्रिय कृष्ण और सुमित कुमार शामिल है. इनके खिलाफ गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज कराया गया है. आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है.


हालाकिं, गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गर्दनीबाग हाईस्कूल में सिपाही चालक की दक्षता परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा में शामिल चारों आरोपितों को फर्जीवाड़े के आरोप में पकड़ा गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लिखित परीक्षा से संबंधित कागजात में जो फोटो चस्पा की गई थी और बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान था, वह दूसरे का था. इसलिए इन चारों की फोटो और बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान मूल दस्तावेज से मैच नहीं हुआ. 


ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लिखित परीक्षा में सॉल्वर बैठाया गया होगा. पकड़े गए आरोपित मूल अभ्यर्थी रहें हैं या फर्जी इसकी जांच की जा रही है. वहीं पूछताछ के बाद इन चारों आरोपितों को जेल भेजा जाएगा.