ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, हवाला के जरिए हुआ...

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, हवाला के जरिए हुआ था लेनदेन

18-Feb-2024 07:56 AM

By First Bihar

PATNA : राज्य में 1 अक्टूबर 2023 को 21 हजार से अधिक पदों पर सिपाही बहाली की परीक्षा हुई थी। इसका प्रश्न-पत्र परीक्षा के घंटेभर पहले वायरल होने के बाद इसे रद्द करना पड़ा था। इस मामले की जांच कर रही ईओयू की टीम को हाल में कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसमें प्रश्न-पत्र बेचने या इस परीक्षा में चयनित कराने समेत अन्य सभी तरह के लेनदेन में हवाला का उपयोग हुआ है। सरगना से लेकर नीचे तक के तमाम लेनदेन हवाला के ही जरिये होने के साक्ष्य मिले हैं। 


वहीं, मामले की जांच कर रही ईओयू की 22 सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच दल) को हवाला लेनदेन से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल एसआईटी इस मामले की तहत क जाकर इसमें शामिल मुख्य आरोपित की पहचान कर उसे दबोचने की कवायद में जुटी है। एसआईटी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में परीक्षा को आयोजित करने वाली केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के वरिष्ठ अधिकारियों से भी जल्द पूछताछ कर सकती है।


वहीं, सभी संबंधित पदाधिकारियों से पूछताछ के लिए जांच दल के स्तर से तैयारी शुरू किये जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) से एसआईटी ने पेपर लीक से जुड़े कई कागजातों की मांग की है, लेकिन इसमें काफी कागजात अब तक जांच एजेंसी को नहीं मिली है। इनकी मांग फिर से की जा रही है।


उधर, अबतक इस पेपर लीक मामले में प्रश्न-पत्र वायरल करने वालों से लेकर इसे प्राप्त करने वालों तथा कई जिलों में इसे हल कराकर केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गजट की मदद से चोरी कराने के लिए सेटिंग केंद्रों से जुड़े 212 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। परंतु अब तक इसका मुख्य सरगना पकड़ में नहीं आया है। न ही वह स्पष्ट रूप से चिह्नित हुआ है, जहां से इसका प्रश्न-पत्र लीक हुआ था। एसआईटी के स्तर से अब तक करीब 70 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कइयों को नोटिस देकर बुलाया गया था और उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज की जा चुका है। इस मामले में कुछ महीने पहले ईओयू ने ई-मेल आईडी और फोन नंबर जारी कर आम लोगों से भी जानकारी मांगी थी। इसमें भी कई अहम जानकारी मिली है।


ईओयू के केस टेकओवर करने से पहले तक सिपाही पेपर लीक मामले में 75 एफआईआर दर्ज हो चुकी थी। ईओयू ने 31 अक्टूबर 2023 को इस मामले में अपने स्तर से एफआईआर दर्ज कर समुचित जांच शुरू कर दी। साथ ही सभी जिलों में दर्ज हुई एफआईआर को अपने पास मंगवाकर इनकी समीक्षा की। इसके तहत सारण में 11, भोजपुर-10, भागलपुर-9, नालंदा-7, नवादा-6, सहरसा-5, लखीसराय एवं पटना-4, रोहतास, मुंगेर एवं मधेपुरा- 3-3, जहानाबाद एवं जमुई- 2-2 तथा अरवल, मोतिहारी, औरंगाबाद, बेगूसराय एवं शेखपुरा-1-1 में एफआईआर दर्ज हुई थी।