Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
15-Nov-2024 11:38 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब सेवन को लेकर कठोर सजा का भी प्रावधान है। लेकिन, इस कानून का हकीकत क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के सिवान शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है।
बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की जान गयी है। घटना लकड़ी नबीगंज का बताया जा रहा है। घटना को लेकर थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि 3 की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है कि कैसे मौत हुई है। फिलहाल इस घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गयी है।

इस घटना तीन लोगों की मौत हुई है. तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है। उसकी आंखों की रोशनी चली गयी है। आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। मृतकों में एक अमरजीत यादव शामिल है। दो लोगों की पहचान नहीं हो पायी है। दोनों का शव गांव में ही है। अमरजीत यादव के पड़ोसी सोनी कुमारी ने बताया कि "अमरजीत यादव कल रात में शराब पीकर आये थे और बहुत बेचैनी थी। सुबह होते-होते हमलोग अस्पताल लाये जहां उनकी मौत हो गयी है." वहीं सदर अस्पताल से पटना रेफर होने वाले उमेश यादव के आंखों की रोशनी चली गयी है. पत्नी ने बताया कि शराब पीने के बाद ऐसी हालत हुई है।
गम्भीर रूप से बीमार उमेश राय ने बताया कि वह "कल 50 रुपये वाला शराब खरीद कर पी थी। इसके बाद उल्टी हुई और आंख से कुछ नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। " दो और लोग शराब पीने से बीमार हैं। सत्येंद्र यादव पिता प्रभु यादव और अशोक यादव हैं। सत्येंद्र यादव ने बताया कि बताया कि "मेरे ही गांव के अशोक यादव ने मुझे कल शराब पिलायी थी। अशोक यादव को पटना रेफर किया गया है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है फिर भी चेक कराने आया हूं। "

बता दें कि बीते माह अक्टूबर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई थी. सिवान के साथ-साथ छपरा और गोपालगंज में 62 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि अधिकारिक पुष्टि 37 मौत की हुई थी. सारण के मशरक और सिवान के अलग अलग जगह से लोगों की मौत हुई थी। जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से पुष्टि हुई थी कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। छपरा के मशरक से ही सिवान और गोपालगंज में शराब की सप्लाई की गयी थी।