ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / सिंगर उदित नारायण को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बताया...

सिंगर उदित नारायण को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बताया बिहार से आ रहा है फोन

29-Jul-2019 01:38 PM

By 3

DESK : बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण को पिछले एक महीने से जान से मारने की धमकी मिल रही है. जिसकी शिकायत उदित नारायण ने अंबोली पुलिस स्टेशन में कराई है, पर इसके बाद भी उन्हें फिर से कॉल करके धमकी दी गई. खबर के मुताबिक एक महीने के अंदर उन्हें तीन बार कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है. कॉल करने वाले नें उनसे किसी भी तरह की पैसों की कोई डिमांड नहीं की है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. नंबर की लोकेशन बिहार बताई जा रही है और चोरी की मोबाइल से उदित नारायण को धमकी दी जा रही है. जिसके बाद पुलिस के लोग आम कपड़ों में उदित नारायण के घर के आसपास पहरा दे रहे हैं. उदित नारायण को एक ही नंबर से तीनों बार कॉल करके धमकियां दी गई हैं. पुलिस ऑफिसर के मुताबिक जो शख्स उदित को धमकियां दे रहा है उसका नाम लक्ष्मण है और उसने सिंगर से यह भी यह कहा है कि वो कब घर से निकलते हैं और कहां-कहां जाते हैं सबपर उसकी नजरें हैं और वो उन्हें जान से मार देगा. जांच में यह बात सामने आई है कि जिस नंबर से सिंगर को फोन आ रहा है वो उसी सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर रजिस्टर है, जिस इमारत में वो रहते हैं. इस बारे में गार्ड ने पूछताछ में बताया कि तीन महीने पहले ही उसका फोन बिहार में चोरी हो गया था. लेकिन उसने इसकी कंप्लेंन नहीं कराई थी.