ब्रेकिंग न्यूज़

Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार

सीमांचल वासियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पटना से कटिहार और किशनगंज होकर न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

सीमांचल वासियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पटना से कटिहार और किशनगंज होकर न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

10-Dec-2023 07:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। जल्द ही इसका परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। यह वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी। सीमांचल क्षेत्र के लोगों को इसका ज्यादा फायदा होगा। कटिहार और किशनगंज में भी इस वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे ने इसके लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। अब जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तारीख जारी कर दी जाएगी।


दरअसल, कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने बताया  कि न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन प्रस्तावित है। इसको लेकर तारीख का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। पता चला है कि एनजेपी-पटना के बीच मात्र दो जगह किशनगंज और कटिहार में इसका ठहराव होगा। 


बताया जाता है कि, नई वंदे भारत ट्रेन  471 किलोमीटर की दूरी 9 घंटे में तय करेगी। एनजेपी से सुबह 6 बजे चलकर 7 बजे किशनगंज 8.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। पटना दोपहर बाद एक बजे पहुंचेगी। पटना से वापसी में यह ट्रेन दोपहर बाद तीन बजे चलेगी। वापसी में शाम 7.30 बजे कटिहार और 8.49 बजे किशनगंज पर ठहराव होगा।  इस वंदे भारत ट्रेन का सिलीगुड़ी पहुंचने का समय रात 10 बजे होगा। वहीं, एनजेपी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में छह दिन ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। 


आपको बताते चलें कि, इस ट्रेन के परिचालन से सीमांचल क्षेत्र के चारों जिलों (अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज) के यात्रियों के लिए यह बड़ी सुविधा होगी। हालांकि, फिलहाल इस ट्रेन का ठहराव नवगछिया, बेगूसराय या बरौनी जैसे महत्पूर्ण स्टेशनों पर प्रस्तावित नहीं है। न्यू जलपाईगुड़ी से आते समय वंदे भारत ट्रेन कटिहार के बाद सीधे पटना में ही रुकेगी।