Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु
04-Dec-2021 07:28 AM
PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग की तरफ से जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। शिक्षा विभाग बिहार के सरकारी स्कूलों में विद्यालय सहायकों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए स्कूलों में 6421 विद्यालय सहायकों का पद सृजित किया जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खुद इसकी जानकारी दी है। विद्यालय शिक्षकों की बहाली कंप्यूटर की जानकारी वाली योग्यता के साथ की जाएगी। बहाली होने के बाद स्कूलों की साइबर कैफे और वसुधा केंद्रों पर निर्भरता कम हो जाएगी।
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को विद्यालय सहायक की मदद से हर तरह की तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रखंड स्तर पर साइबर कैफे जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और नई व्यवस्था के जरिए। अब विद्यालय सहायक के इन सभी कामों में मदद करेंगे। इसके अलावे विद्यालय सहायकों की मदद से ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम को भी पहले से दुरुस्त किया जाएगा। विद्यालय सहायक की बहाली होने से शिक्षक भी पढ़ाने के काम में अपना पूरा फोकस कर पाएंगे उनके पास अन्य तरह के दायित्व नहीं होंगे।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि स्कूलों में विद्यालय सहायकों के लिए 6421 पद सृजित किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। एक बार प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। तो नियुक्ति के लिए भी आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि न केवल प्राथमिक और माध्यमिक बल्कि उच्च शिक्षा के लिए भी बिहार सरकार निरंतर काम कर रही है। राज्य में फिलहाल 4600 लेक्चरर की बहाली की प्रक्रिया जारी है।