Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
13-Nov-2024 10:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार दिसंबर से राज्य के सरकारी स्कूलों में हर महीने एक उत्कृष्ट शिक्षक को पुरस्कृत करेगी। शिक्षकों को उनके नवंबर महीने के शिक्षण कार्य के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षक-प्रधानाध्यापक को 10 दिसंबर तक शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर जानकारी देनी होगी। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों से संपर्क करें।
दरअसल, दिसंबर से राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को हर महीने पुरस्कृत करने की योजना लागू होगी। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी प्रखंडों के एक-एक उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कृत किए जाएंगे। शिक्षकों के नवंबर में शिक्षण कार्य की उपलब्धि के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षक-प्रधानाध्यापक स्वयं संबंधित जानकारी शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर 10 दिसंबर तक देंगे।
इसी तरह हर महीने के दस तारीख को पिछले माह के प्रदर्शन से संबंधित जानकारी पोर्टल पर देनी होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। विभागीय निर्देश में जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस योजना के बारे में शिक्षकों को पूरी जानकारी दें और आवेदन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी करें। शिक्षकों और विद्यार्थियों की स्कूलों में उपस्थिति, बच्चों का प्रदर्शन आदि 12 मानक इसके लिए तय किए गए हैं।
सोमवार को ज्ञान भवन में आयोजित शिक्षा दिवस समारोह के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा कि एक अनुमंडल वाले जिले में स्थानांतरण के लिए शिक्षकों को राहत दी जाएगी। ऐसे जिले के अनुमंडल को दो भाग में बांट कर शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इन जिलों में अरवल, बांका, जमुई, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय, शेखपुरा और शिवहर शामिल हैं। शिक्षक स्थानातंरण व पदस्थापन नियमावली के अनुसार पुरुष शिक्षकों का अपने गृह अनुमंडल में स्थानांतरण नहीं हो सकता है, इसलिए अनुमंडल को दो भागों में बांटने को लेकर नियमावली में संशोधन भी किया जाएगा।