ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / शिक्षक अभ्यर्थियों ने आरजेडी दफ्तर का किया घेराव, डोमिसाइल नीति लागू करने की...

शिक्षक अभ्यर्थियों ने आरजेडी दफ्तर का किया घेराव, डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग, बोले अभ्यर्थी-अपनी बातों से मुकर गये तेजस्वी

01-Jul-2023 04:51 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षक अभ्यर्थियों ने आरजेडी दफ्तर का घेराव किया। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर  भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है। शिक्षक अभ्यर्थी डोमिसाइल नीति को लागू करने की मांग कर रहे है। 


शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। अगस्त में परीक्षा होने वाली है हर दो महीने में कुछ ना कुछ संशोधन ही चल रहा है। हमलोग लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए आए थे। राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हम लोग सरकार में पूर्णरूप से नहीं हैं हमलोगों की बात सुनी नहीं जाती है। हमलोग कुछ नहीं कर सकते हैं। 


जबकि शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि तेजस्वी यादव ने खुद ही कहा था कि डोमिसाइल नीति को वापस लेंगे लेकिन अब तक इस संबंध में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि अपनी बातों से तेजस्वी यादव मुकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में प्रदर्शन के दौरान हम सभी पर लाठीचार्ज किया गया। कई शिक्षक अभ्यर्थी घायल हुए है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन तेजस्वी यादव चुप हैं।    


दरअसल, बिहार सरकार ने नई अध्यापक नियमावली में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद अब दूसरे राज्यों के युवा भी बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले बिहार में शिक्षक बनने के लिए राज्य का निवासी होना अनिवार्य था लेकिन सरकार ने कहा है कि बिहार में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं ऐसे में शिक्षक बहाली में दूसरे राज्यों के युवाओं को मौका दिया जाएगा।


सरकार के इसी फैसले के खिलाफ हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरे और शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें खदेड़ डाला। जिसके बाद शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। लाठीचार्ज के दौरान कई शिक्षक अभ्यर्थी घायल हो गये।