ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / 'शिक्षा विभाग का भगवान ही मालिक...', मंत्री और सचिव विवाद पर विजय सिन्हा...

'शिक्षा विभाग का भगवान ही मालिक...', मंत्री और सचिव विवाद पर विजय सिन्हा का तंज, कहा... छोटे भाई ने चरवाहा विद्यालय वाले बड़े भाई से दोस्ती कर किया सब बर्बाद

06-Jul-2023 10:18 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षा विभाग के तरफ से मंत्री के आप्त सचिव डॉ. कृष्णा नंद यादव की विभाग में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। उनपर  पीत पत्र लिखे जाने के मामले में यह एक्शन हुआ है। अब इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है। 


विजय सिन्हा ने कहा है कि - जैसे छोटे भाई ने चरवाहा विद्यालय वाले बड़े भाई से गलबहियां कर दिनदहाड़े जनादेश का अपमान करते हुए सरकार बनाई है और चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाया है तब से शिक्षा विभाग लगातार सुर्खियों में है। अब अब तो हद ही हो गए माननीय मंत्री जी के आपत सचिव को विभाग में प्रवेश करने पर रोक लगा दिया। जब मंत्री और प्रमुख सचिव के बीच की लड़ाई उभर कर सामने आ गई तो फिर विभाग का भगवान ही मालिक है। अपर मुख्य सचिव और मंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है जो शिक्षा व्यवस्था को रसातल में ले जाएगा।


विजय सिन्हा ने कहा कि सुशासन बाबू का इस पर कोई ध्यान नहीं है। ध्यान भी कैसे होगा इन्होंने पीएम बनने का सपना जो मन के अंदर संजो कर रखे हैं। ये अलग विपक्षी एकता का राग अलाप रहे हैं। चारा घोटाला करने वाले और चरवाहा विद्यालय वाले के साथ गलबहियां किए हैं। नीतीश कुमार जी बिहार को आप किस स्तर पर पहुंचा दिए हैं? यहां के नौजवानों, नौनिहालों का जो भविष्य बर्बाद हो रहा है शिक्षा मंत्री का इस पर कोई ध्यान नहीं है।