ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश : अब रिटायर्ड शिक्षकों को मिलेगा रोजगार, हर...

शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश : अब रिटायर्ड शिक्षकों को मिलेगा रोजगार, हर महीने मिलेगा मानदेय

07-Jul-2023 09:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने एक बहुत ही बड़ा निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने यह निर्देश जारी किया है कि राज्य के सभी प्रखंडों में तीन-तीन प्रखंड साधन सेवी की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन प्रखंड साधन सेवी के रूप में किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव के आदेश पर अब राज्य परियोजना निदेशक ने पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत शिक्षा विभाग हर साधनसेवी को प्रति महीने 20 हजार रु मानदेय देगा।


दरअसल, राज्य परियोजना निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य में कुल 1611 पदों पर इनकी तैनाती होगी। साधन सेवी के रूप में चयनित रिटायर्ड शिक्षकों के लिए सैलरी भी तय कर ली गई है। इनके चयन के लिए जिला स्तर पर 15 दिनों के अंदर विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर चयन समिति का गठन 15 जुलाई तक कर लिया जाएगा। 


वहीं, समिति की बैठक 24 से 31 जुलाई के बीच होगी। चयनित को 20 हजार रुपये महीना नियत वेतन दिया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी चयन समिति के अध्यक्ष होंगे। 534 प्रखंड और तीन शहरी संसाधन केंद्र समेत कुल 537 संसाधनों के लिए 1611 प्रखंड साधन सेवी का चयन किया जाएगा। राज्य के हर एक प्रखंड में मौजूद प्राथमिक या प्रारंभिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों के कार्यों का पर्यवेक्षण, मॉनिटरिंग और सहयोग प्रदान करने के लिए साधन सेवी को नियुक्त किया जाता है। हर प्रखंड पर तीन साधन सेवी होते हैं। इन्हें विशेषज्ञों का एक समूह माना जाता है, जो आवश्यकतानुसार शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देते हैं।