ब्रेकिंग न्यूज़

4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं

कोरोना के डर से मवेशियों को पहनाया मास्क, ग्रामीण नहीं लेना चाहते है कोई रिस्क

02-Apr-2020 02:07 PM

BHOPAL: कोरोना के संक्रमण को लेकर ग्रामीण सजग है. खुद वह मास्क का प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन वह मवेशियों को लेकर डर रहे है कि कोरोना का वायरस कही मवेशियों को न बीमार कर दे. इस डर के कारण ग्रामीणों ने मवेशियों को मास्क पहनाना शुरू कर दिए हैं. यह अब तक देश का अनोखा मामला मध्य प्रदेश के सीहोर में सामने आया है. 

मवेशियों के लिए खुद बनाया मास्क

मवेशियों की सरक्षा से चिंचित ग्रामीणों ने खुद कपड़े को काटकर हर मवेशियों के लिए बड़े साइज के कपड़े के मास्क बना डाले. गाय, भैंस और बैल को मास्क पहना रह रहे हैं. इससे ग्रामीणों में थोड़ा डर कम हुआ है.

ग्रामीणों का तर्क

चंदेरी गांव के कई किसानों का कहना है कि अगर यह जानवर सुरक्षित रहेंगे तो हमलोग भी सुरक्षित रहेंगे. क्योंकि मवेशी गांव से बाहर जाते हैं. जमीन पर पड़े चीजों को खाते हैं. जमीन पर गंदे जगहों को चाटते रहते हैं. अगर इनको इन जगहों से वायरस चला गया तो परेशानी हो जाएगी. क्योंकि मवेशी बाहर से घर आते हैं. जिससे बीमारी इंसानों को भी होगी और यह पूरा गांव में फैल जाएगी. बता दें कि अभी तक इस तरह का कोई मामला देश में नहीं आया है जिसमें कहा जा सकते हैं कि मवेशियों में कोरोना वायरस मिला हैं.