ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / शेखपुरा पुलिस की गुंडागर्दी, DM के साथ मीटिंग कर रहे डॉक्टर की...

शेखपुरा पुलिस की गुंडागर्दी, DM के साथ मीटिंग कर रहे डॉक्टर की क्लिनिक में की तोड़फोड़, कंपाउंडर को पीटा

22-Nov-2019 08:24 PM

SHEIKHPURA : अपराध पर कंट्रोल करने में फेल बिहार पुलिस इन दिनों अपने नए-नए कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती है. ताजा मामला शेखपुरा जिले का है. जहां पुलिसवालों की गुंडई का वीडियो सामने आया है. डीएम के साथ मीटिंग कर रहे डॉक्टर की क्लिनिक में घुसकर पुलिसवालों ने तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, पुलिसवालों ने क्लिनिक में बैठे कंपाउंडर की भी जमकर पिटाई की.


घटना जिले के टाउन थाना इलाके की है. जहां पुलिस की गुंडई का मामला सामने आया है. एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर पुलिस वालों ने कंपाउंडर के साथ मारपीट की और क्लीनिक में भी तोड़फोड़ किया. ये पूरा मामला क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना को लेकर डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह ने बताया कि वे जिलाधिकारी के साथ बैठक में समाहरणालय में थे. इसी दौरान टाउन थाना के थानाध्यक्ष का चालक क्लीनिक पर आया और पेट दर्द होने की शिकायत की. कंपाउंडर ने बताया कि डॉक्टर क्लिनिक पर नहीं हैं. वो दवा नहीं दे सकता है क्योंकि वो इलाज नहीं करता है. इसी मामूली सी बात पर नाराज चालाक पुलिस वालों के साथ लौट कर आया और क्लीनिक में घुसकर गुंडई करने लगा. 


पुलिसवालों ने मिलकर कंपाउंडर की जमकर पिटाई की. क्लिनिक में तोड़फोड़ भी किया.  उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस की लाठी से तोड़ने की कोशिश की. घटना को लेकर शेखपुरा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके पास भी इस तरह की जानकारी मिली है. पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.