अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Dec-2022 03:08 PM
PATNA: महागठबंधन के मुख्य सहयोगी दल आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पिछले दिनों कहा था कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं है और उन्हे यहां रहने में डर लगता है। हालांकि आरजेडी नेता के इस बयान से जेडीयू कोई इत्तेफाक नहीं रखती है। जेडीयू ने साफ तौर पर कह दिया है कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और यहां रहने वाले किसी भी शख्स को डरने की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से जल संसाधन मंत्री बने संजय कुमार झा ने कहा है कि इसी देश ने सबकुछ दिया है, इसी मिट्टी में रहना है और सभी को इसी मिट्टी में मिल जाना है।
अब्दुल बारी सिद्दीकी के यह कहने पर कि देश का माहौल ठीक नहीं है, इसपर मंत्री संजय झा ने कहा कि वे आरजेडी नेता के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन इसी देश में सभी को रहना है और जो कुछ दिया है इसी भारत देश ने दिया है। भारत की मिट्टी में ही सभी को जीना है और एक दिन इस मिट्टी में मिल जाना है। अगर कही कोई कमी है तो उसी को बेहतर करेंगे, न कि अपने ही देश पर सवाल उठाएंगे। अगर कुछ गड़बड़ी है तो उसे सभी को मिलकर ठीक करना है।
संजय झा ने कहा कि बिहार में सब जगह स्थितियां ठीक है और यहां कोई भी डरा हुआ नहीं है। बिहार में कानून का राज स्थापित है। देश में पिछले 17 सालों में रिकॉर्ड है कि बिहार में एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा है। जब से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा है। मुख्यमंत्री ने कभी सामाजिक सदभाव को खराब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में शांति है और उसी का नतीजा है कि तेज गति से विकास हो रहा है।