दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Nov-2019 07:19 AM
SIACHEN : सियाचिन ग्लेशियर पर स्थित सैनिक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे भारतीय जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए हैं। बर्फीले तूफान के कारण 4 जवान शहीद हो गए हैं जबकि इसमें 2 स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक 8 जवानों वाली टीम सियाचिन ग्लेशियर पर पेट्रोलिंग के लिए निकली थी इसी बीच बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई।
यह बर्फीला तूफान नॉर्दन ग्लेशियर में आया जिसकी ऊंचाई लगभग 18 हजार फीट से ज्यादा है। सियाचिन ग्लेशियर रेंज में पेट्रोलिंग कर रहे जवानों को अक्सर बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह हादसा बेहद दर्दनाक रहा। बर्फीले तूफान के बाद राहत और बचाव के लिए रेस्क्यू टीम लगातार ऑपरेशन कर रही है।
कार्यक्रम क्षेत्र में लगभग 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया में सबसे ऊंचा सैन्य पोस्ट माना जाता है। इस पोस्ट पर ड्यूटी करना किसी के लिए आसान काम नहीं। सियाचिन ग्लेशियर का तापमान माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है और इन विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना के जवान मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करते हैं।