पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
16-Sep-2023 12:52 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आवास पर बिहार प्रवास पर आए श्रीलंका के हाई कमिशनर अशोक मिलिन्डा मोरागोडा ने मुलाक़ात की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और श्रीलंका के हाई कमिशनर अशोक मिलिन्डा के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत भी हुई। जसिके बाद श्रीलंका के हाई कमिशनर अशोक मिलिन्डा मोरागोडा ने सीएम नीतीश कुमार को अपने देश आने का निमंत्रण भी दिया।
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित बोधिवृक्ष का दर्शन कराया एवं उससे संबंधित विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। बोधि वृक्ष की परिष्करण प्रार्थना परमपावन दलाई लामा जी द्वारा 04 जनवरी 2013 को की गई। इस बोधि वृक्ष को 02 नवम्बर 2011 को रोपा गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने साथ मौजूद अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि - श्रीलंका के उच्चायुक्त को पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भी भ्रमण करायें।
इस साथ ही इस ख़ास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और श्रीलंका के उच्चायुक्तअशोक मिलिन्डा मोरागोडा के साथ राजधानी पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क भी गए। जहां सीएम ने उन्हें इस पार्क की महत्वता के बारे में अवगत करवाया और साथ ही साथ यह बतलाया कि बिहार सरकार बौद्ध धर्म को लेकर कितनी तत्परता से साथ कार्यरत है।
आपको बताते चलें कि, प्राचीन काल से ही बिहार एवं श्रीलंका का आपस में सौहार्द्रपूर्ण संबंध रहा है। श्रीलंका के कोलंबो हवाईअड्डा से बिहार के गया हवाईअड्डा तक सीधे उड़ान की सुविधा है। महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली होने के कारण श्रीलंका से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बिहार आते हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।