ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

श्राद्धकर्म में शराब और शबाब का कॉकटेल, अश्लील गानों पर अय्याशों के साथ जमकर थिरकीं बार डांसर, देखें वीडियो

श्राद्धकर्म में शराब और शबाब का कॉकटेल, अश्लील गानों पर अय्याशों के साथ जमकर थिरकीं बार डांसर, देखें वीडियो

30-Nov-2019 04:58 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : कई मौकों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. लेकिन गया से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. जिले से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें श्राद्धकर्म में बार बालाएं अश्लील गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं उनके साथ कुछ लोग हाथ में शराब की बोतल लेकर झूमते नजर आ रहे हैं.


घटना जिले के फतेहपुर थाना इलाके की है. जहां मोरहे पंचायत के डुमरी गांव में वार्ड सदस्य दिलीप यादव के घर पर श्राद्धकर्म का कार्यक्रम था. इस मौके पर डांस पार्टी का आयोजन किया गया था. वार्ड सदस्य साहेब ने शबाब के साथ-साथ शराबकी भी व्यवस्था बिलकुल टाइट रखी थी. शराबबंदी कानून की धज्जियां उखेड़ रहे इस वीडियो में कुछ लोग शराब पीकर लड़कियों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं. श्राद्धकर्म में शराब और शबाब के कॉकटेल की पार्टी खुलेआम हो रही थी.


जिले में तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा रहा है कि क्या युवा, क्या अधेड़ और क्या बुजुर्ग सब के सब बार डांसरों के साथ श्राद्धकर्म में मजे लूट रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में शराब की बोतल लेकर जो शख्स डांस कर रहे हैं. उसमें रेलवे ग्रुप डी कर्मचारी और मोरहे पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किये व्यक्ति नजर आ रहा है रहा है. इस मामले में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि वीडियो का सत्यापन कर आरोपियों की पहचान करने के लिए फतेहपुर थाना को निर्देश दिया गया है. पहचान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.