बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
08-Aug-2022 09:52 AM
SIWAN : सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस प्रसाशन सख्त दिखाई दे रही है. राज्य के कई जिलों में शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसी बीच सीवान में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफतला हाथ लगी है. प्रसाशन ने जिले में 90 हजार लीटर शराब के साथ कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी शराब तस्करों को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद सीवान जेल भेज दिया है.
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग के निर्देश पर जिला सहित गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी जिला के उत्पाद टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी किया. इस दौरान उत्पाद विभाग को सफलता भी मिली है. उन्होंने बताया कि केवल सीवान जिले से करीब 90 हजार लीटर से अधिक शराब बरामद किया गया है. साथ ही 20 शराब तस्कर व 40 शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग के अधिकारी जिले के हरेक थाना क्षेत्रों में अपने तरीके से बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध लोगों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच कर रहे थे. इस दौरान एक युवक अपने साइकिल से शराब लेकर आ रहा था. रास्ते में अधिकारियों को देखा तो वह घबड़ा गया. जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसे 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.