ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने गाड़ी...

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने गाड़ी के फोड़े शीशे, बंधक भी बनाया

04-May-2024 01:11 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागु हैं। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है और इस कानून को नहीं मानने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भी भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला बोला है। यहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम की गाड़ी के शीशे भी फोड़ डाले हैं और बंधक भी बनाया है। 


दरअसल, समस्तीपुर में शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया और काफी हंगामा भी किया। यह पूरा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की हरिशंकरपुर पंचायत के असीनचक गांव का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग पटोरी की टीम शराब के एक कथित धंधेबाज के यहां शराब बरामदगी के लिए छापेमारी करने पहुंची थी, जहां कुछ नहीं मिलने पर पुलिस ने आस-पास के अन्य घरों में भी छापेमारी करने लगी। इससे ग्रामीण भड़क गए और कार्रवाई का विरोध किया। लोगों ने पुलिस टीम को घेरते हुए उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट के बाद ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए कर्मियों को बंधक बना लिया। 


इधर, उत्पाद थाने की पुलिस को बंधक बनाये जाने की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना से भारी संख्या में पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया, ग्रामीणों व पुलिस के बीच हल्का-फुल्का विवाद हुआ था। ऐसा होता रहता है। घटना के सम्बंध में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।