अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Dec-2022 11:59 AM
PATNA : बिहार विधानमंडल शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन। आज के दिन सदन की बैठक शुरू होते ही भाजपा एक बार फिर से छपरा जहरीली शराब कांड को लेकर हंगामा शुरू कर दिया गया है। भाजपा के तरफ इस घटना में पीड़ित परिवार को मुआवजा देने कि मांग कि जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला है कि, यदि इसको लेकर आज सरकार के तरफ से कोई सकारात्मक बातें नहीं बोली जाती है तो सदन नहीं चलने दिया जाएगा।
दरअसल, बिहार में पिछले 5 दिनों से छपरा जहरीली शराबकांड को लेकर सड़क से सदन तक हंगामा मचा हुआ है। इसको लेकर भाजपा के नेता बिहार के राज्यपाल फागु चौहान तक को अपना ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बाद अब भाजपा के नेता मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार के दो पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक रामसूरत राय और नीतिन नवीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा नेता रामसूरत राय ने कहा है कि,हमलोग सड़क से लेकर सदन तक अपनी मांग रख रहे हैं। अब तो उनके गठबंधन के लोग भी यही मांग कर रहे हैं। इसलिए मैं बिहार सरकार और मुख्यमंत्री से यह मांग करता हूं कि, किसी भी चीज़ को आखों पर काली पट्टी लगाकर नहीं देखें, बल्कि चीज़ों को बारीकी के साथ यदि जरूरत हो तो चश्मा लगाकर देखें। छपरा में कोई एक या दो लोग नहीं मरे हैं, बल्कि दो सौ से अधिक लोग मरे हैं। बिहार सरकार का आकड़ा विफल है। प्रसाशन द्वारा वहां के लोगों को धमकाया जाता है। घर तक नीलाम करने की धमकी दी जाती है। 2016 में यह कानून बना था और उसमें साफ़ तौर पर कहा गया कि मुआवजा मिलेगा इसलिए उनको इस कानून का पालन करना होगा। वरना सदन नहीं चलने दिया जाएगा।
वहीं, नीतिन नवीन ने कहा कि छपरा में दलित और गरीब वर्ग से आने वाले लोगों की मौत हुई है। इसके इसके बाबजूद बिहार के सीएम का ऐसा बयान देते हैं यह साबित करता है की उनको बिहार की कितनी परवाह है। उनको समझना चाहिए की सरकार जनता के लिए होती है न की खुद के लिए। ऐसे में यदि सीएम के तरफ से कोई मुआवजा दे दिया जाता तो कोई बहुत बड़ी मदद नहीं मिल जाती। लेकिन, इसके बाबजूद उनको किसी बात की कोई परवाह नहीं है। ऐसे में जल्द ही जनता भी उनकी परवाह करना बंद कर देगी।