RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
21-Aug-2023 02:26 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTPUR: बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह सवेरे समस्तीपुर के शहबाजपुर में पशु तस्करों ने छापेमारी करने पहुंचे मोहनपुर ओपी के थाना प्रभारी नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसएचओ नंदकिशोर की हत्या को लेकर सरकार की खूब फजीहत हुई थी और विरोधी दल लगातार इस बात को कह रहे थे कि बिहार में गुंडों की सरकार चल रही है। अब समस्तीपुर पुलिस ने एसएचओ हत्याकांड का खुलासा कर लेने का दावा किया है।
एसएचओ हत्याकांड का खुलासा करते हुए समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए 3 डीएसपी और 10 दारोगा के नेतृत्व में 3 एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने 5 दिन के भीतर 32 लोगों के पशु तस्कर गिरोह में से 4 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनके पास से एसएचओ की हत्या में उपयोग हुई कट्टा समेत दो पिस्टल भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि नालंदा के 32 लोगों का गैंग बिहार के अलग अलग जगहों से पशुओं की चोरी करता है। दुधारू पशु को किसानों के हाथ बेचता है जबकि जो दूध नहीं देने वाले पशु होते हैं उन्हें बूचड़खानों में भेज दिया जाता है।
एसपी ने बताया कि गैंग में 4 शातिर अपराधी हथियार के साथ मौजूद होते है जो चोरी के समय चोरों को बैकअप देने का काम करते हैं और बात बिगड़ने पर फायरिंग करते हुए बाकी चोरों को मौके से निकलने में मदद करते हैं। पिछले एक सप्ताह से मोहनपुर ओपी और आसपास के इलाके में भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थी। इसमे एसएचओ नन्दकिशोर यादव अपने टीम के साथ लगे हुए थे। वारदात वाली रात भी गैंग इस इलाके में था।
एसपी विनय तिवारी ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने तीन पशु चोरों को पकड़ा था जिनकी निशानदेही पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर दारोगा नंदकिशोर यादव उजियारपुर थाना के शहबाजपुर में दूसरे ठिकाने पर छापेमारी करने गए थे लेकिन वहां पहुंचते ही अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। एसपी ने बताया कि बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के अलावे देश के कई इलाके में पुलिस टीम को भेजा गया है। एसपी ने बताया कि शहीद एसएचओ के परिवार को सरकारी मुवावजा के साथ ही अनुकम्पा पर नौकरी दिलाने के लिए भी एक टीम काम कर रही है।