बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Jan-2022 02:06 PM
NALANDA : नालंदा में दाह संस्कार को लेकर भारी बवाल हो गया है. श्मशान घाट पर शव को दाह संस्कार करने के लिए पहुंचे लोगो ने हंगामा कर दिया है. श्मशान घाट के जमीन पर बनाए मकान के लोगों ने शव को जलाने से रोका तो गुस्साए लोगों ने बने मकान के दरवाजे पर ही शव जला दिया.
दाह संस्कार करने आये लोगों का कहना है कि यह श्मशान की जमीन है और लोगों ने यहां अतिक्रमण कर घर बना लिया है. अब जब हम लोग अंतिम संस्कार करने आये हैं तो यही लोग उल्टा शव जलाने से मना कर रहे हैं. इसी लिए हम लोग दरवाजे पर ही शव जला रहे हैं. यह सारी जमीन श्मशान की ही है.
दरअसल, पूरा मामला नालंदा जिले की है. यहां श्मशान घाट की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से मकान बना लिया है. आज जब यहां अंतिम संस्कार के लिए एक शव को लाया गया तो यहां बने मकान वालों ने शव को जलाने से रोका आक्रोशित लोगों ने मकान के दरवाजे पर ही शव जला दिया. महिलाएं घर के सामने लगे खेत को रौंदने लगी. काफी देर तक हंगामा होता रहा.
जब हंगामा बढ़ गया तो अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने वहां पहुंच कर मामले को शांत कराया. एक अधिकारी ने बताया कि यह श्मशान की ही जमीन है. यहां कई सालों से दाह संस्कार किया जाता रहा है. कुछ लोगों ने यहां अवैध रूप से घर बनवा लिया है. जल्द ही इन्हें हटाकर जमीन की घेराबंदी की जाएगी.