समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
22-Apr-2020 11:10 AM
By arayan
PATNA: आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. तिवारी ने कहा कि सरकार ने आननफानन में लॉ डाउन किया है इसको लेकर कोई तैयारियां नहीं थी. जो मजदूर और गरीब के लिए समस्या बढ़ती जा रही है. जो राशन सरकार उपलब्ध करवा रही है वह सड़े गले हैं.
छात्रों को लाने में सरकार विफल
तिवारी ने कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर कहा कि सरकार विफल है और नीति उनकी साफ झलक रही है. यूपी और मध्य प्रदेश के सीएम की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के सरकारों ने कोटा में फंसे बच्चों को वापस अपने राज्य लाया है. गुजरात ने वॉल्वो बस से अपने बच्चे को वापस लाया. शिवानंद तिवारी ने बीजेपी के हिसुआ विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार रसूखदारों की है
कोरोना तत्काल खत्म होने वाला नहीं
तिवारी ने कहा इस सरकार को ध्यान देना चाहिए कि यह महामारी तत्काल में खत्म नहीं होने वाला.1914-15 में स्पेनिश वायरस आया था जो कई करोड़ लोगों की जान ले गया था. वही डेढ़ करोड़ लोग हिंदुस्तान में मरे थे. ऐसे में सरकार को सचेत होना चाहिए और देशहित जनहित को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लेने चाहिए. सिर्फ बिल्ली के तरह म्याऊं म्याऊं करने से कुछ नहीं होता. तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार तो पीएम नरेंद्र मोदी के सामने अच्छा बनने में रह जाते हैं. सीएम को अपने विधायक से हर वक्त चर्चा करनी चाहिए की समस्याएं क्या है लोगों की जरूरत क्या है आगे उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री1 महीने से घर से बाहर नहीं निकले न जाने कितने सैनिटाइजर के डिब्बे खाली कर दी. बाहर निकलेंगे तभी असली समझ आएगी कोरोना महामारी.