Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
18-Jul-2021 08:09 PM
PATNA : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की सहयोगी शिवसेना उसका साथ छोड़ कर चली गई थी लेकिन हाल के दिनों में शिवसेना बीजेपी के करीब आ रही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून के मसले पर शिवसेना ने बीजेपी के स्टैंड का साथ दिया है अब यहीं से यह सवाल उठने लगा है कि क्या महाराष्ट्र में सत्ता वापसी के लिए बीजेपी बिहार में नीतीश सरकार को गिरा देगी? दरअसल यह सवाल शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे आलेख के बाद खड़ा हुआ है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सामना में सीधे-सीधे बीजेपी को कहा है कि अगर नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करते हैं तो बीजेपी को उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर योगी सरकार की तरफ से लिए गए फैसले का स्वागत किया है। संजय राउत ने कहा है कि वह एक मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ की तरफ से उठाए गए कदम का स्वागत करते हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करते हैं तो बीजेपी को तत्काल नीतीश कुमार की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। संजय राउत ने अपने कॉलम में लिखा है कि बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों को जनसंख्या की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग सबसे ज्यादा पलायन करते हैं और उनके सामने रोजगार की सबसे बड़ी समस्या है। बिहार जैसे राज्य की आबादी 15 करोड़ है और ज्यादातर लोग अपने रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। राउत ने कहा है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानूनी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। नीतीश कुमार अगर इसका विरोध करते हैं तो बीजेपी को कड़ा फैसला लेना चाहिए।
इतना ही नहीं संजय राउत ने लोकसभा सांसद रवि किशन के ऊपर भी तंज कसा है। संजय राउत ने लिखा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक प्राइवेट बिल पेश किया जाना विडंबना या अपमान के अलावा और कुछ भी नहीं है। संजय राउत ने लिखा है कि रवि किशन के खुद 4 बच्चे हैं। हाल के दिनों में महाराष्ट्र के अंदर सियासी गतिविधियां बदली हैं। बीजेपी और शिवसेना अगर करीब आते हैं तो क्या महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी गठजोड़ बदलेगा? यह एक बड़ा सवाल है लेकिन नीतीश सरकार के भविष्य को लेकर शिवसेना ने बीजेपी को जो सलाह दी है उसपर शायद ही बीजेपी आगे बढ़ पाए।