सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-May-2022 02:03 PM
PATNA: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज़ है। एक तरफ जहां आरजेडी (RJD) के दो उम्मीदवार का नॉमिनेशन हो चूका है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) के उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर बड़ी बात कह दी है। शिवांनद तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास आरसीपी को राज्यसभा भेजने के अलावा कोई और चारा भी नहीं। उन्हें राज्यसभा भेजने में ही नीतीश का फायदा है।
मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से मजबूर हो चुके हैं। आरसीपी को राज्यसभा भेजना भी सीएम नीतीश की मज़बूरी बन चुकी है। ये बात किसी से छिपा नहीं है कि जेडीयू (JDU) में एक समय नीतीश कुमार के बाद आरसीपी सिंह की ही चलती थी। दोनों के बीच दूरियां भी दिखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के बाद तय हो गया था कि नीतीश का संबंध पहले जैसा नहीं है। आरसीपी भाजपा से ज्यादा करीब नज़र आ रहे हैं। ऐसे में अब नीतीश कुमार आरसीपी को ही राज्यसभा भेजेंगे।
आपको बता दें कि आरजेडी (RJD) के तरफ से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है। एक आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती तो वहीं दूसरी ओर पार्टी वरिष्ठ नेता फ़ैयाज़ अहमद ने अपना परचा भरा है। हालांकि सबकी निगाहें जेडीयू और बीजेपी के उम्मीदवार पर टिकी है। जेडीयू के तरफ से आरसीपी सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है।