पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
05-Jun-2023 08:09 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नई शिक्षक भर्ती नियमावली को लेकर हो रहे विरोध पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बड़ी बात कह दी है। चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार सिपाही नहीं बल्कि शिक्षक बहाल कर रही है, शिक्षकों को कोई लाठी नहीं चलाना है। अभ्यर्थियों की करीब करीब सभी मांगों को पूरा कर दिया गया है विरोध करने वाले ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्हें फेल होने की चिंता सता रही है।
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार सरकार ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का संकल्प लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के बेरोजगार युवाओं को लेकर हमेशा से चिंतित रहे हैं। सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए ही शिक्षा विभाग बहाली का बड़ा विज्ञापन निकालकर पूरा करने जा रहा है। सरकार शिक्षक बहाल कर रही है, सिपाही बहाल नहीं कर रही है, जो उन्हें डंडा चलाना है।
उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक अच्छे नहीं होंगे तो गुणवक्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी। इस मामले में सरकार की नीति पूरी तरह साफ है। अभ्यर्थियों के बारे में नहीं कहा जा सकता है लेकिन आम लोग सरकार के इस फैसले से खुश हैं। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि 90 फीसदी अभ्यर्थी इसके पक्ष में हैं और उन्होंने परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है लेकिन इधर-उधर करने वाले लोगों को चिंता है कि वे पास नहीं कर पाएंगे।