BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
13-Jan-2021 08:10 AM
RANCHI: प्रेम प्रसंग के एक मामले में जन अदालत लगाकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के भाई बैजनाथ महतो समेत 7 लोगों को तेनुघाट कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
संतोष पांडेय हत्याकांड में सजा
कोर्ट ने बहुचर्चित संतोष पांडेय हत्याकांड में दोषियों को सजा सुनाई है. इससे पहले 4 जनवरी को कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था. जिन दोषियों को सजा हुई है उसमें शिक्षा मंत्री के भाई बैजनाथ महतो के अलावे गणेश भारती, नेमी पूरी, कैलाश पुरी, जितेंद्र पुरी, नीरज पुरी एवं केवल महतो शामिल है.
जगरनाथ महतो ने लगाई थी अदालत
संतोष पांडेय पर प्रेम प्रसंग के मामले में युवती को लेकर भागने का आरोप लगा था. उस समय के तत्कालीन झामुमो विधायक जगरनाथ महतो ( अब झारखंड के शिक्षा मंत्री) ने जनअदालत लगाई थी. इसमें संतोष को पेश किया गया था. उस दौरान बेरहमी से पीटा गया था. लेकिन इलाज के दौरान 20 मार्च 2014 को संतोष की मौत हो गई थी. संतोष के भाई ने जगरनाथ महतो समेत सभी के खिलाफ बोकारो के नवाडीह थाना में केस दर्ज कराया था, जब इस केस को जांच होने लगी तो एसआईटी ने साक्ष्य के अभाव में विधायक का नाम निकाल दिया था.