ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / news / शिक्षा मंत्री का सदन में ऐलान.. बिहार के तीन लाख शिक्षकों को 31...

शिक्षा मंत्री का सदन में ऐलान.. बिहार के तीन लाख शिक्षकों को 31 मार्च तक 15 प्रतिशत बढ़ा वेतन मिल जाएगा

27-Mar-2022 07:37 AM

PATNA : बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार विधानपरिषद में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक से हाई स्कूल के 3 लाख 52 हजार 783 शिक्षकों में 3 लाख 24 हजार 703 शिक्षकों का डाटा अपलोड हो चुका है. इसमें दो लाख 99 हजार 228 शिक्षकों का डिजिटल हस्ताक्षर के साथ आनलाइन वेतन पर्ची जारी हो चुकी है और वेतन भुगतान की कार्रवाई की जा रही है. 31 मार्च तक ऐसे सभी शिक्षक जिनका डाटा अनुमोदित हो चुका है, उन्हें 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के साथ वेतन का भुगतान हो जाएगा.


दरअसल, पंचायत व नगर निकायों के शिक्षकों शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं होने के मामले पर विधान परिषद में शनिवार को पक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को घेरा. राजद सदस्य सुनील कुमार सिंह ने शिक्षकों के वेतन का मुद्दा उठाया. इस पर सरकार ने भरोसा दिया कि वेतन भुगतान की कार्रवाई की जा रही है. 


शिक्षा मंत्री ने कहा कि अफसरों की मेहरबानी पर शिक्षक नहीं हैं. शिक्षकों को अफसर परेशान न करें, उन्हें दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े इसलिए डिजिटल व्यवस्था की जा रही है. नई व्यवस्था है, इसलिए समय लग रहा है. यह शिक्षकों के हित में ही है. पूरी कोशिश होगी कि 31 मार्च तक जितना होगा, उतने शिक्षकों का वेतन भुगतान हो जाए.