ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

चंद्रशेखर बताएं पोटैशियम साइनाइड का फॉर्मूला क्या है? बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री से चिराग का सवाल

15-Sep-2023 09:08 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: अपने बयानों के कारण सरकार और महागठबंधन की फजीहत कराने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देकर एक बार फिर सियासत को गर्म कर दिया है। शिक्षा मंत्री के विवादित बयान को लेकर एनडीए में शामिल दल हमलावर बने हुए हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से पूछा है कि पोटेशियम साइनाइड का फार्मूला क्या है?


चिराग पासवान ने कहा है कि शिक्षा मंत्री की भूमिका बिहार में शिक्षा में सुधार को लेकर है या छात्रों में बंटवारे को लेकर है? शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से करने पर चिराग पासवान ने कहा कि वह नई पीढ़ी के मन में जहर घोल रहे हैं। समाज में जहर घोल रहे हैं और समाज में बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे बयान देने पर शिक्षा मंत्री को शर्म आना चाहिए। वे शिक्षा मंत्री के पद पर हैं लेकिन ऐसे जहरीले बयान दे रहे हैं।


चिराग ने कहा कि शिक्षा मंत्री को पोटेशियम साइनाइड का मतलब पता है क्या, उनसे पूछिए पोटेशियम साइनाइड का फार्मूला क्या है? उन्हें इस बात का जरा सा भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने बस कहीं से सुन लिया और अब अर्नगल बयान दे रहे हैं। पोटेशियम साइनाइड एक जहर है जिसे चंद सेकेंड में किसी की मौत हो सकती है। आपको जिसे भी महान बताना है आप बताइए लेकिनर आप किसी भी धर्म के ऊपर इस तरह की विवादित टिप्पणी न करें।


उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजद और जदयू को अपना स्टैंड क्लियर रखना चाहिए। अगर वह मौन रहते हैं तो इसका मतलब है कि पीछे से वह भी ऐसे बयान देने को लेकर शिक्षा मंत्री का समर्थन कर रहे हैं। चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि बिहार में हर दिन अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन हैं। राजधानी पटना में पिछले 30 दिनों में 30 हत्या हुई। यह बात पटना एसएसपी ने खुद कहा है। आप सोचिए कि बिहार में हर दिन कितनी घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री के पास इतना समय नहीं है कि किसी पीड़ित परिवार से जाकर मिले लेकिन उनके मंत्री धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे हैं।