BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
11-Mar-2020 02:22 PM
RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने झारखंड से राज्यसभा सीट के लिए नॉमिनेशन किया है।इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे उनके बेटे और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने विक्ट्री साइन दिखाया। शिबू सोरेन की जीत तय है।
जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने अपना नामांकन पत्र एक सेट में विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा।इस दौरान जेएमएम के 10 विधायक शिबू सोरेन के प्रस्तावक बने। झारखंड में गठबंधन की ओर से शिबू सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि जेएमएम के सुप्रीमो शिबू सोरेन इससे पहले 1998 के अलावा 2002 में भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
सीएम हेमंत सोरेन के एक सीट दुमका छोड़ने के बाद वर्तमान में विधायकों की संख्या 80 है। ऐसे में पहली सीट के लिए 28 विधायकों की आवश्यकता होगी, इसपर जेएमएम के प्रत्याशी का जीतना तय है। जेएमएम के पास अभी 29 विधायक हैं। कुल 80 विधायकों में से 28 विधायक के बाद 52 विधायक बचते हैं, ऐसे में जो पहली प्राथमिकता के 27 वोट लायेगा, जीत उसकी होगी। वहीं बीजेपी के पास बाबूलाल मरांडी के शामिल होने के बाद अभी 26 विधायक है। ऐसे में बीजेपी को अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर हाल में एक वोट की आवश्यकता होगी।
शिबू सोरेन के नॉमिनेशन में सीएम हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, जरगनाथ महतो, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी के अलावा कांग्रेस से बादल पत्रलेख, रामेश्वर उरांव, राजेंद्र सिंह, आलमगीर आलम के अलावा बंधु तिर्की मौजूद रहे।