साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
21-Oct-2023 05:17 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। मां दुर्गा का पट खुलते ही महासप्तमी के मौके पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शिवहर के डीएम और एसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली है। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों में भारी संख्या में पुलिसकर्मी के साथ डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान डीएम व एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शिवहर के डीएम और एसपी ने कहा कि लोगों की हर गतिविधियों पर हमारी नजर है। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात उन्होंने कही। कहा कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब तक पूरे जिले में धारा 107 के तहत 1200 लोगों पर कार्रवाई की गयी है।
नगर परिषद क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके तक हर पूजा पंडालों में सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। जो कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर एसडीएम अफाक अहमद, एसडीपीओ अनिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजय कुमार, सामर्थ कुमार, सभी बीडीओ, सीओ, आरओ समेत जिला में सभी पदाधिकारी मौजूद थे। पूजा पंडालों के आस-पास भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है जो भीड़ को नियंत्रित करेंगे। भीड़ में शामिल एक-एक लोगों पर तीसरी आंख से नजर रखी जा रही है।