Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा
26-Nov-2024 08:26 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा का पांच दिन का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। पहले दिन उपचुनाव में जीते तीन विधायकों को शपथ दिलाने और सरकार द्वारा दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने के बाद दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देकर सदन स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार तक चलने वाले सत्र में नीतीश कुमार की सरकार कई विधेयक पेश करने वाली है जिसमें बेतिया राज की जमीन पर एक बिल भी शामिल है।
दरअसल, शीतकालीन सत्र के पहले दिन उपचुनाव जीतकर आए अशोक सिंह, मनोरमा देवी और दीपा मांझी को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जिसके पास होने के बाद बिहार के बजट का आकार 3.50 लाख करोड़ से ऊपर चला जाएगा। स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन के दिवगंत पूर्व विधायकों के बारे में जानकारी दी और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
नीतीश सरकार शीत सत्र के बचे हुए चार दिन में सारे विधायी कार्य निपटाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ विपक्ष संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश करने की तैयारी समेत कानून-व्यवस्था, शराब से मौत, शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी जैसे मसलों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा परिसर में लेफ्ट और विपक्षी विधायकों ने प्रदर्शन किया और मांग की है कि विधानसभा से केंद्र द्वारा लाए जाने वाले वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाए।
इधर, सरकार के एजेंडे पर अब तक जो विधेयक है उसमें बेतिया राज की बेशकीमती जमीन को लेकर भी एक बिल है। इस विधेयक का मकसद बेतिया राज की जमीन का बेहतर प्रबंधन है। फिलहाल बेतिया राज की काफी जमीन पर अवैध कब्जा है। राजस्व पर्षद के अध्यक्ष और कड़क आईएएस अफसर केके पाठक ने बेतिया राज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए पांच अफसरों की ड्यूटी भी लगा रखी है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बेतिया राज की 60 फीसदी से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा हो रखा है।